ODI World Cup 2023: वनडे World Cup 2023 के शुरू होने में अब कुछ ही समय बचा हुआ है। पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 5 October को खेला जाएगा। वनडे World Cup 2023 के लिए सभी टीमों ने अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है और 28 September तक टीमें अपनी स्क्वाड में बदलाव कर सकती थीं।
भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में एक-एक बदलाव हुआ है। इससे भारतीय क्रिकेट टीम में दो ऐसे प्लेयर शामिल हो गए हैं, जिन्होंने वनडे World Cup 2011 में भी भाग लिया था और इस बार भी उन्हें टीम इंडिया की स्क्वाड में जगह दी गई है।
वनडे World Cup 2011 में भी खेले थे ये प्लेयर
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए Ravichandran Ashwin और Virat Kohli ने World Cup 2011 में भी भाग लिया था और इस बार भी ये दोनों प्लेयर World Cup 2023 में Rohit Sharma के साथ खेलते हुए नजर आएंगे। पहले अश्विन को भारतीय क्रिकेट टीम में मौका नहीं दिया गया था। Axar Patel स्क्वाड का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें Asia Cup 2023 के दौरान चोट लग गई और वह World Cup 2023 से बाहर हो गए। इसी वजह से Axar Patel के रिप्लेसमेंट के तौर पर रविचंद्रन अश्विन टीम में आ गए।
ODI World Cup 2011 में किया था ऐसा प्रदर्शन
Ravichandran Ashwin ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए World Cup 2011 में दो मैच खेले थे और 4 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं Virat Kohli ने World Cup 2011 में 9 मैच खेले थे और 282 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक शामिल था। इन दोनों खिलाड़ियों की वजह से ही भारतीय क्रिकेट टीम कई अहम मैच जीतने में कामयाब रही थी। भारतीय क्रिकेट टीम ने World Cup 2011 का खिताब MS Dhoni की अगुवाई में जीता था।
इन्हें भी पढ़ें...
10 साल से नहीं जीती ICC ट्रॉफी
भारतीय क्रिकेट टीम ने आखिरी बार आईसीसी ट्रॉफी साल 2013 में अपने नाम की थी। उसके पश्चात पिछले 10 सालों से भारतीय क्रिकेट टीम के हाथ खाली रहे हैं। पिछले World Cup में भारतीय क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर पूरा किया था, जहां भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
इस बार World Cup 2023 भारत की धरती पर हो रहा है। इस वजह से भारतीय क्रिकेट टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है। भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में Asia Cup 2023 का खिताब भी अपने नाम किया है और टीम के अधिकतर प्लेयर फॉर्म में दिख रहे हैं।