IPL 2023 में इन दिनों एक एंकर क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचती नजर आ रही हैं। ये न केवल ग्लैमरस लुक में देखा जा रहा है, बल्कि खेल की बारीकियों पर भी ये काफी बात करती नजर आती हैं। रिधिमा को कई क्रिकेटर्स के इंटरव्यू और मुकावले के बीच में एक्सपर्ट्स के साथ एनालिसिस करते देखा जा सकता है। इस एंकर का नाम रिद्धिमा पाठक है। आइए जानते हैं कि आखिर ये खूबसूरत एंकर कौन है…
जानी-मानी स्पोर्ट्स प्रजेंटर हैं रिद्धिमा पाठक
रिद्धिमा पाठक मॉडल, एक्टर, वॉइस आर्टिस्ट, टीवी प्रजेंटर और एंकर हैं। रिधिमा ने अपने करियर की शुरुआत एक रेडियो स्टेशन से की थी। इसके बाद उन्होंने आरजे के रूप में करियर शुरू किया। वह स्टार स्पोर्ट्स, टेन स्पोर्ट्स, सोनी और जियो पर स्पोर्ट्स को प्रजेंट करने के लिए जानी जाती हैं। रिधिमा आज के समय में हाई डिमांड प्रजेंटर हैं। उनकी वॉइस मॉड्यूलेशन और खेल के बारे में जानकारी के कारण उन्हें काफी पसंद किया जाता है।
टोक्यो ओलंपिक्स के दौरान मिली पहचान
रिद्धिमा को सबसे अधिक पहचान टोक्यो ओलंपिक्स के दौरान मिली। रिधिमा ने पूर्व भारतीय आइस हॉकी खिलाड़ी वीरेन रस्किन्या के साथ टीम की हॉकी का विश्लेषण किया। भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर ओलंपिक इतिहास के पहले सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद रिद्धिमा पाठक ने शो की मेजबानी की।
इन्हें भी पढ़ें...
आर्ट्स से लगाव के लिए छोड़ दी इंजीनियरिंग की जॉब
2012 से 2014 तक रिद्धिमा पुणे स्थित ईटन कॉर्पोरेशन कंप्यूटर स्टोर के लिए मार्केटिंग एनालिस्ट का काम कर चुकी हैं। वे कॉर्पोरेट ईवेंट्स, वेडिंग और स्पोर्ट्स ईवेंट समेत 500 से अधिक शो कर चुकी हैं। रिद्धिमा ने अपनी स्कूली शिक्षा रामनिरंजन पोदार मुंबई से की है। वह अपने स्कूल के दिनों से ही डिबेट और थिएटर में सक्रिय रहीं।
रिधिमा ने 2008 में एमकेएसएसएस कमिंस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में प्रवेश लेकर इंस्ट्रूमेंटेशन और कंट्रोल इंजीनियरिंग में ए ग्रेड के साथ ग्रेजुएशन किया। हालांकि आर्ट्स से लगाव की वजह से उन्होंने इंजीनियर की नौकरी छोड़ दी थी। रिद्धिमा ने साल 2019 के आईसीसी वर्ल्ड कप में डिजिटल प्रेजेंटर के तौर पर काम किया था। इस दौरान उन्हें पहचान मिली। रिद्धिमा पाठक ने विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे स्टार क्रिकेटर्स का इंटरव्यू भी लिया था।