Gautam Gambhir on Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम ने मौजूदा वनडे World Cup 2023 में अपनी 5वीं जीत दर्ज कर ली है। Rohit Sharma की कप्तानी में भारतीय टीम ने धर्मशाला के एचपीसीए मैदान में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी। पेसर मोहम्मद शमी प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वहीं, Virat Kohli ने 95 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर Gautam Gambhir ने विराट कोहली पर बड़ा कमेंट किया।
2 ओवर बाकी रहते ही जीता मैच
धर्मशाला में खेले गए इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान Rohit Sharma ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बैटिंग का न्योता दिया। न्यूजीलैंड ने 273 रन बनाए, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने 48 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। World Cup में भारतीय क्रिकेट टीम को 2003 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत मिली। लक्ष्य का पीछा करते हुए Virat Kohli ने 95 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने 104 बॉलों पर 8 चौके और 2 छक्के लगाए। उनके अलावा कप्तान Rohit Sharma ने 46, Ravindra Jadeja ने नाबाद 39 और KL Rahul ने 27 रनों का योगदान किया। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्युसन ने सबसे अधिक 2 विकेट अपने नाम किए।
गंभीर ने किया ये कमेंट
Gautam Gambhir ने इस मैच में Virat Kohli की जमकर तारीफ की। उन्होंने World Cup 2023 के प्रसारक टीवी चैनल से कहा, ‘Virat Kohli कमाल के प्लेयर हैं। अभी उनसे बेहतर कोई भी फिनिशर नहीं हैं। एक फिनिशर वही नहीं होता जो नंबर-5 या 7 पर खेलने के लिए उतरता है। Virat Kohli चेज-मास्टर हैं।’ भारतीय क्रिकेट टीम के पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ विराट ने शतक लगाया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी विराट शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन सिर्फ 5 रनों से चूक गए। हालांकि भारतीय क्रिकेट टीम की जीत में उनका काफी बड़ा योगदान रहा।
इन्हें भी पढ़ें...
मोहम्मद शमी का ‘पंच’
इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पेसर मोहम्मद शमी ने बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया और 5 विकेट अपने नाम किए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। न्यूजीलैंड के 2 विकेट 19 रन के स्कोर पर गिर गए थे, जिसके बाद रचिन रवींद्र (75) और डेरिल मिचेल (130) के बीच शतकीय साझेदारी ने न्यूजीलैंड को मजबूती दी। मिचेल ने 127 बॉलों पर 9 चौके और 5 छक्के भी लगाए। वहीं, रवींद्र ने 87 बॉलों की अपनी पारी में 6 चौके और 1 छक्का लगाया। मोहम्मद शमी के अलावा स्पिनर कुलदीप यादव ने भी 2 विकेट अपने नाम किए।